फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सीएजनी पंप के लिए सिलिंडर लेकर आ रहा कैंटर पलटा, गैस रिसी

विज्ञापन
गैस टैंकर पलटा, उससे गैस रिस रही है। - फोटो : 11BHiwani201
विज्ञापन
भिवानी। सीएनजी पंप के लिए सिलिंडर लेकर निकला एक कैंटर वीरवार देर रात तोशाम बाईपास पर पलट गया। कैंटर पलटने के कारण कई सिलेंडर भी लीक हो गए। गनीमत रही कि कोई सिलिंडर फटा नहीं। अगर ऐसा होता तो जान माल को भारी नुकसान हो सकता था। दोनों वाहनों के ही चालकों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बांसी रोड स्थित गांव प्रेमनगर में सीएनजी पंप है। पाइप लाइन कनेक्शन नहीं होने के कारण यहां पर कैंटर में सिलिंडर भरकर सीएनजी लाई जाती है। गुरुवार देर रात एक कैंटर लोहानी की तरफ से भिवानी आ रहा था। रात 11:30 बजे जब वह तो शाम बाईपास स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंचा तो तूड़े से भरे एक कैंटर के साथ टकरा गया। हादसे में दोनों ही टैंकर पलट गए। पंप पर जा रहे हैं कैंटर में रखे कई सिलेंडर लीक होने शुरू हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी प्रभारी सज्जन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। सिलिंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए दो गाड़ी कैंटर के आसपास ही तैनात कर दी गईं। वहीं दूसरी ओर पंप पर सीएनजी नहीं मिलने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि सीएनजी के इंतजार में रात को ही वाहन चालक पंप पर लाइन लगाकर सोते हैं।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। मालिक को भी इसके बारे में सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सज्जन कुमार, अनाजमंडी चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें