फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दूधमुंही बच्ची को जबरन छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपने पति पर आठ माह की दुधमुंही बच्ची को उससे जबरन छीन ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि 18 जुलाई को उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर जबरन से घर से निकाल दिया था। जब वह अपनी मौसी के यहां पहुंची तो 20 जुलाई को उसकी आठ माह की बच्ची को उसका पति जबरन उससे छीनकर ले गया। पीड़िता ने कहा कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भी की गई, लेकिन उसे कोई न्याय नहीं मिला। इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में भी दी गई है। महिला की मौसी का आरोप है कि पुलिस भी बच्ची को वापस दिलाने से साफ इंकार कर रही है। जबकि आरोपी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में गुजरानी मोड़ क्षेत्र वासी सुशील ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी शादी करीब 10 साल पहले ब्राह्मण धनाना नजदीक लाखनमाजरा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे तीन बच्चे हैं। उसका बड़ा लड़का नौ साल व दूसरा तीन साल और आठ माह की बच्ची है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी छोटी बच्ची की हालत खराब है। उसके बिना उसकी और भी तबीयत बिगड़ सकती है। बार-बार पुलिस के सामने गुहार लगाने के बावजूद भी महिला पुलिस थाना ने उसकी एक नहीं सुनी और उल्टा उसे ही डराया धमकाया गया। सुशील ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर मामले में उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी बच्ची को उसे वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की महिला पुलिस थाना में शिकायत आई थी। इस मामले को महिला सेल में भेजा गया है। फिलहाल पीड़ित महिला की काउंसिलिंग कराई जाएगी।
-शर्मिला देवी, जांच अधिकारी, महिला पुलिस थाना भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें