फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दुष्कर्म के आरोपों से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, गांव से 10 किमी दूर खेतों में पड़ा मिला शव

Sat, 03 Feb 2024 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 मृतक के पास पुलिस को बरामद हुआ सुसाइड नोट। 
विज्ञापन
भिवानी। दुष्कर्म के आरोपों से आहत युवक सलेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। युवक का शव गांव से दस किलोमीटर दूर खेतों में पड़ा मिला, जिसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम सिवानी पुलिस ने कराया। वहीं, मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें दुष्कर्म के झूठे आरोपों के चलते उसने सीताराम व उसके परिवार को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

सिवानी पुलिस को दिए बयान में गांव लीलस निवासी प्रमोद ने बताया कि वे तीन भाई और दो बहनें हैं। सबसे बड़ा वह और उससे छोटा नरबीर व सबसे छोटा सलेंद्र (22) था। सलेंद्र बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और अविवाहित था। प्रमोद ने बताया कि उसके भाई सलेंद्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप एक लड़की ने लगाए थे। इस पर लड़की और उसके मामा ने 18 जनवरी को सिवानी थाना में झूठा केस भी दर्ज करा दिया था। इस झूठे मामले के डर की वजह से उसके भाई सलेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गुरेरा से ढाणी सिलावाली रोड पर अमर सिंह के खेत में पड़ा मिला।
अमर सिंह ने ही सलेंद्र के खेत में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। पुलिस को मृतक के पास एक बैग पड़ा मिला था। इसके अंदर चेक करने पर मृतक का आधार कार्ड मिला। उसके बाद ही उसकी पहचान लीलस निवासी सलेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, मृतक की शिनाख्त कराने के बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया, जहां शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने मृतक का नाम सलेंद्र लिखा है, जबकि सुसाइड नोट में मृतक का नाम शुलेंद्र लिखा हुआ है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में यह लिखा
मैं शुलेंद्र आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसका कारण यही है कि मेरे ऊपर झूठा इल्जाम लगाया गया है कि मैंने सीताराम की लड़की को अगुवा किया है और इसके कारण ही मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं और मेरा झूठा नाम लेने वाले सीताराम, उसकी लड़की और सीताराम की पत्नी और सीताराम के पिता मनफूल और सीताराम की मां इन सबका हाथ है और ये सभी मेरे आत्महत्या करने का कारण है। मैं सरकार से विनती करता हूं कि मुझे जल्दी से जल्दी इंसाफ मिले। मेरे ऊपर झूठा नाम लगाने वालों पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई की जाए और उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
जय श्रीश्याम, धन्यवाद,, तारीख एक फरवरी 2024, सुलेंद्र के हस्ताक्षर।


इन छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
मृतक के बड़े भाई प्रमोद की शिकायत पर सिवानी पुलिस ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली लड़की राजबाला, मां दर्शना, पिता सीताराम, मनफूल, बजरंग और रमेश के खिलाफ आत्म त्या के लिए मजबूर करने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसकी अब फारेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

मृतक सलेंद्र के बड़े भाई प्रमोद की शिकायत पर इस संबंध में छह नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ है। फिलहाल शव का भिवानी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है।
विज्ञापन


-एसआई प्रेम कुमार जांच अधिकारी सिवानी पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें