फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सफाई में कोताही बरती तो दरोगा के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

Sat, 03 Feb 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में  बैठक में मौजूद नप दरोगा व अन्य
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में सफाई दरोगा के साथ बैठक की। सफाई दरोगा को शहर के भीतर गली, सड़क व नालों के पास जमा मिट्टी व सिल्ट को उठाने के निर्देश दिए। उनका तर्क था कि जरा सी बारिश में पड़ी मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इसकी वजह से वहां से आमजन का निकलना दूभर हो जाता है। इसका ताजा उदाहरण दो दिन पहले आई बूंदाबांदी के बाद देखने को मिला।
विज्ञापन

चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने कहा कि शहर के अंदरूनी हिस्सों में जहां पर भी मिट्टी या सिल्ट पड़ी है। उसको 15 दिन के भीतर उठवाकर शहर से बाहर डलवाए। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से करवाई जानी सुनिश्चित करें ताकि शहर को साफ व सूथरा बनाया जा सके। अगर निर्धारित समयावधि में मिट्टी नहीं उठाई गई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली तो संबंधित वार्ड के दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ पांच-छह वर्षों से एक वार्ड में बैठे सफाई दरोगा को इधर-उधर किया है। फिलहाल नगर परिषद के 15 सफाई दरोगा को एक-दूसरे वार्ड में बदला गया है ताकि अब दरोगा दूसरे वार्डों में सफाई को दुरुस्त करवा सके।
सफाई दरोगा की बैठक में सफाई उपकरणों की कमी की मांग रखी गई। सफाई दरोगा ने बताया कि हाथ से खींची जाने वाली रेहड़ी, कस्सी, फावड़े व अन्य सामान की कमी है। इनके चलते सफाई कर्मचारियों को अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने जल्द उक्त उपकरण उपलब्ध करवाए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को शीघ्र सामान का एस्टीमेट बनाए जाने की भी कही। नप चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह ने भरोसा दिलाया कि सफाई में उपकरणों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर की सफाई व गली व नालों के पास पड़ी मिट्टी उठाने को लेकर सफाई दरोगा की बैठक बुलाई थी। इसमें दो सप्ताह के भीतर सफाई करने तथा कई जगहों पर पड़ी मिट्टी उठाने के निर्देश दिए है। ढिलाई बरती तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें