फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन गया परिवार, ताला तोड़ घर में घुसे चोर

विज्ञापन
सुभाष गली स्थित मकान के अंदर चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी व बिखरा सामान। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बांके बिहारी के दर्शनों के लिए वृंदावन गए डोबी तालाब क्षेत्र के एक परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर एक लाख 80 हजार की नकदी समेत हीरे, सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब सात लाख आंकी जा रही है। चोरों ने यहीं आसपास के दो अन्य मकानों के भी ताले तोड़े, जहां से भी थोड़ा बहुत सामान चोरी है। सूचना के बाद जैन चौक चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके से तथ्य जुटाए। एक ही रात में तीन मकानों में चोरी से डोबी तालाब क्षेत्र में हड़कंप मचा है। वहीं लोगों में भी भय का माहौल है।
विज्ञापन

चोरो ने डोबी तालाब क्षेत्र की सुभाष गली निवासी दुकानदार अनिल जैन के मकान को अपना निशाना बनाया। अनिल जैन ने बताया कि 27 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ बांके बिहारी के दर्शनों के लिए वृंदावन गया था। अगले दिन 28 फरवरी को उसकी पत्नी सुनीता के फोन पर उनकी पड़ोसी महिला मीना भारद्वाज का फोन आया। उसने बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं और घर में चोरी हो गई है। इस सूचना के बाद परिवार वृंदावन से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे घर लौट आया। अंदर पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अनिल जैन ने बताया कि चोर अलमारी में रखी एक लाख 80 हजार की नकदी, लाखों के आभूषण और 40 चांदी के सिक्के चोरी मिले। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद जैन चौक पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुुंची और मौके का मुआयना किया। अनिल जैन ने बताया कि चोर उसका सब कुछ समेटकर ले गए।
दो और बंद मकानों को बनाया निशाना
चोरों ने डोबी तालाब क्षेत्र की ही श्याम बाबा मंदिर वाली गली के एक बंद मकान व साथ लगती एक अन्य गली के बंद मकान को भी निशाना बनाया। बताया जाता है कि ये दोनों मकान वर्षों से बंद हैं और इनके मालिक राज्य से बाहर कहीं रहते हैं। इन मकानों के ताले तोड़कर भी चोर कुछ सामान चोरी करके ले गए हैं। नुकसान का आकलन मकान मालिकों के लौटने के बाद ही होगा।
विज्ञापन

चोरी के मामले सामने आए हैं। चोरी की शिकायत पर मौके का भी निरीक्षण किया है और शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। चोरी की वारदात रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। लोग भी अलर्ट रहें और मकान बंद कर कहीं बाहर जाते समय मकान की निगरानी के लिए किसी की जिम्मेवारी लगाकर जाएं।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें