फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगीं पहली-दूसरी की कक्षाएं, 50 फीसदीरही उपस्थिति

विज्ञापन
अभिभावकों के साथ स्कूल जाते हुए छोटे बच्चें। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने अब पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के स्कूल भी खोल दिए हैं। पहले दिन जिलेभर में 50 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे। स्कूल में मेडिकल जांच रिपोर्ट के साथ बच्चों को प्रवेश दिया गया, मगर वे बगैर मास्क के नजर आए। ऐेसे में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सोमवार से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी भी स्कूल पहुंचे। इसके लिए गाइडलाइन के तहत विद्यार्थियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट, तापमान जांच, सैनिटाइजर के साथ उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों के नाम, कक्षा, रोल नंबर और तापमान भी रजिस्टर में नोट किया गया। अगर स्कूल के बाहर अधिकतर बच्चे बगैर मास्क के नजर आए। देशभर में कोरोना संक्रमण फिर शुरू हो गया है। ऐसे में नन्हे बच्चों के स्कूल खोलने और उनको कोविड-19 की गाइडलाइन के प्रति जागरूक न होना गंभीर समस्या बन सकता है।
निजी अस्पतालों में भी मेडिकल जांच रिपोर्ट बनवाने पहुंचे अभिभावक
स्कूलों में प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग ने कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अभिभावक जिला सामान्य अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी के साथ निजी अस्पताल में भी जा रहे हैं। विभाग ने मेडिकल रिपोर्ट बनाने के लिए अलग से स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। जोकि सुबह से शाम तक विद्यार्थियों की जांच कर उनके मेडिकल जांच रिपोर्ट जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सोमवार से पहली और दूसरी कक्षा के स्कूल भी खोल दिए हैं। इसके लिए स्कूलों में कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जिलेभर में पहली और दूसरी कक्षा के 50 फीसदी बच्चे स्कूलों में उपस्थित रहे।
- रामअवतार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
स्कूल में जाने के लिए विद्यार्थियों के लिए मेडिकल जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपने हर केंद्र पर अलग से स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। जोकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर रहा है। कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, जिला को आर्डिनेटर कोविड-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें