फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा के दौरान यूएमसी में फंसने वालों की सुनवाई 20 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 18 व 19 दिसंबर 2021 को आयोजित करवाई गई थी। इस परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों के अनुचित साधन संबंधित केस (यूएमसी) दर्ज हुए थे, ऐसे अभ्यर्थियों को बोर्ड मुख्यालय पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 20 जनवरी सुबह साढ़े नौ बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने शनिवार को बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 में जिन अभ्यर्थियों के सीसीटीवी लाइव फुटेज के आधार पर व परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन प्रयोग संबंधी केस (यूएमसी) दर्ज किए गए हैं, उनकी सूचना बोर्ड कार्यालय द्वारा संबंधित अभ्यार्थी को एसएमएस के माध्यम से अलग से दी जा रही है व उन्होंने बताया कि अनुचित साधन (यूएमसी) संबंधित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है। ऐसे सभी अभ्यर्थी 20 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें