फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर घंटी बजाएंगे स्वास्थ्यकर्मी, पूछेंगे वैक्सीन लगी या नहीं

विज्ञापन
महिला को कोरोना का टीका लगातीं स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना से बचाव को लेकर नागरिकों का 100 प्रतिशत टीकाकरण कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कमर कस ली है। सरकार के हर घर दस्तक अभियान के तहत टीकाकरण को और अधिक तेज गति प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा 158 टीमों का गठन किया है। ये टीमें घर-घर जाकर घंटी बजाकर लोगों के टीकाकरण की जानकारी लेंगी, जिनको पहली या दूसरी डोज नहीं लगी है, उनको वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एनएचएम ने नागरिकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें घर-घर जाकर जानकारी लेंगी कि कितने लोगों को प्रथम या दूसरी डोज लग चुकी है। जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है, उनका कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी।
शहर में 19 और ग्रामीण क्षेत्र में 139 टीमों का किया गठन
जिले में हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान के तहत कुल 158 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 139 टीमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए और 19 टीमें शहरी क्षेत्र के लिए गठित की गई हैं। नागरिक अस्पताल के वार रूम के अलावा सीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। नागरिक स्वास्थ्य सेंटरों पर टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों डोज लवाना जरूरी
कोरोना से बचाव के लिए दोनो डोज लगवाना जरूरी है। पहली डोज में लगभग 45 प्रतिशत क्षमता बनती है, लेकिन दूसरी डोज से पूरी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनती है, जिससे कोरोना से बचाव संभव हो जाता है। स्कूल/कॉलेज व सरकारी संस्थानों में 100 प्रतिशत टीकाकरण अभियान को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से भी सभी विभागाध्यक्षों व शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अब एक बार फिर से उनसे जानकारी ली जाएगी कि 18 वर्ष से ऊपर से कितने विद्यार्थियों और सरकारी कार्यालयों में कितने कर्मचारियों का दोनो डोज का वैक्सीनेशन हो चुका है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें