फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: श्राद्ध अमावस्या पर बिगड़ी पांच गायों की तबीयत, 14 बाड़ों में रोगी 1200 से अधिक गाय

Sat, 14 Oct 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

गो रक्षा दल, नगर परिषद और पशु चिकित्सकों के बीच तालमेल ने इस बार गायों की जान बचा ली। श्राद्ध अमावस्या पर सिर्फ पांच गायों की तबीयत बिगड़ी। जिन्हें महम रोड स्थित गोशाला के ट्रीटमेंट कक्ष में लाया गया। वहीं इन गायों की हालत भी प्रारंभिक स्तर पर ही है, गंभीर नहीं।
विज्ञापन

पिछले साल श्राद्ध अमावस्या पर तला भोजन खाकर अफरा आने से 37 गायों की मौत हो गई थी। लेकिन इस बार गो सेवकों और प्रशासन की सतर्कता से ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। गो रक्षा दल भिवानी के जिला अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि शुक्रवार रात भर गो सेवकों ने शहर में 14 अस्थायी बाड़े तैयार किए थे, जिनमें करीब 1200 गायों व कुछ गोवंश को रखा था। इन बाड़ों में लोग श्राद्ध अमावस्या पर गो ग्रास देने पहुंचे, उन्हें सिर्फ एक रोटी देने के लिए बोला गया, जबकि बाकी भोजन बड़े बर्तनों में रखवा लिया, जिसे बाद में पकाकर गायों को खिलाया गया। इस तरह से एक गाय ज्यादा भोजन नहीं कर पाए और सभी गायों की जान बचा पाना संभव हो पाया। इसमें गो रक्षा दल के गो सेवकों की कड़ी मेहनत सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें