फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE: सीसीटीवी की निगरानी में हुई पहले दिन 10वीं की पंजाबी और 12वीं की कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा

Tue, 27 Feb 2024 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा भर में पहले दिन नकल के नौ मामले पकड़े गए। बोर्ड परीक्षा के लिए 1484 परीक्षा केंद्र बनाए गए। 
विज्ञापन
भिवानी में परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आरंभ हुई। पहले दिन प्रदेशभर में नकल के नाै मामले दर्ज किए गए। परीक्षार्थियों ने दसवीं की पंजाबी और 12वीं की कंप्यूटर विज्ञान विषय की परीक्षा दी। बोर्ड परीक्षा के लिए 1484 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

विज्ञापन


हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि मंगलवार को हुई दसवीं (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की पंजाबी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की कंप्यूटर विज्ञान विषय की परीक्षाओं में एक-एक एवं डीएलएड की अंग्रेजी निपुणता विषय की परीक्षा में सात अनुचित साधन प्रयोग के मामले दर्ज किए गए।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र राकवमावि भिवानी-08 (बी-2) पर नकल का एक केस दर्ज किया। डॉ. यादव ने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा सीसीटीवी कैमरों तथा प्रश्न-पत्रों पर क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए हैं। इससे यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई प्रश्न पत्र की फोटो खींचेगा तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्न पत्र कहां से आउट हुआ है एवं किस परीक्षार्थी का है, जिससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।

पेपर आउट हुआ तो केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक व अन्य स्टाफ पर होगी कार्रवाई
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि यदि किसी परीक्षा केंद्र से पेपर आउट होने का मामला पाया जाता है तो उस केंद्र के अधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बोर्ड के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से भी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

भिवानी, रोहतक और पलवल में बनाए कंट्रोल रूम
प्रदेशभर भर में परीक्षाओं की मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग जिलों में तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिसमें भिवानी, पलवल और रोहतक शामिल है। भिवानी में कंट्रोल रूम में 01664-254603,604,244175 नंबर जारी किया है, जबकि पलवल के लिए 01275-251874 व रोहतक के लिए 01263-271425 नंबर दिया है।
विज्ञापन


आज बारहवीं के वैकल्पिक विषयों की होगी परीक्षा
बुधवार को बारहवीं के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। जबकि डीएलएड री-अपीयर व मर्सी चांस की हिंदी शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें