फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बोर्ड की दसवीं और डीएलएड परीक्षाएं पांच अगस्त तक स्थगित, नूंह में उपद्रव के बाद HBSE ने लिया फैसला

Wed, 02 Aug 2023 06:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में धारा 144 व कर्फ्यू लगने के कारण प्रदेशभर में तीन, चार, पांच अगस्त को संचालित होने वाली सेकेंडरी और डीएलएड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
HBSE - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह में उपद्रव के बाद प्रदेश के बिगड़े हालातों को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचएसईबी) प्रशासन ने दसवीं और डीएलएड की परीक्षाएं पांच अगस्त तक स्थगित कर दी हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि बोर्ड द्वारा सेकेंडरी (शैक्षिक) और डीएलएड नियमित, रि-अपीयर, मर्सी चांस की पांच अगस्त तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि डीएलएड की शेष परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित तिथि पत्र अनुसार संचालित होगी।

विज्ञापन


परिस्थितियां सामान्य होने पर स्थगित हुई परीक्षाओं का नया तिथि-पत्र शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। संबंधित परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक व अभिभावकगण समय-समय पर बोर्ड अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें