फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सांसद कर रहे थे कांग्रेस की बुराई, ग्रामीण बोला- कांग्रेस इतनी बुरी थी तो इतने दिन तक क्यों रहे

Mon, 29 Apr 2024 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जूई, भिवानी (हरियाणा)

सार

सांसद ने मौके पर ही ग्रामीण की बात का जवाब दिया। सांसद धर्मबीर सिंह बोले कि तोशाम से बाढड़ा, सोहना भेजा इसलिए कांग्रेस छोड़ी। 
विज्ञापन
ग्रामीण ने सांसद से पूछा सवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के गांव जूई में जब सांसद धर्मबीर कांग्रेस की बुराई कर रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि अगर कांग्रेस इतनी ही बुरी थी तो इतने दिन कांग्रेस में क्यों रहे। इसका जवाब देते हुए बीजेपी प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने उसे समझाते हुए कहा कि उनका तोशाम विधानसभा छीनकर बाढड़ा भेज दिया। अगली चरण में आखिरी समय में सोहना भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जब फिर चुनाव का समय आया तो उन्होंने पूछा कि उनके लिए कोई स्थान निश्चित है कि नहीं। कोई जवाब नहीं मिलने पर भाजपा का दामन थामा था। कांग्रेस की नीतियों के बजाय भाजपा की नीयत देश के बेहतरी के लिए उचित लगी। वर्तमान में देश सुरक्षित हाथों में है। वोट मन से आत्मा से डाला जाता है। देश को कमजोर हाथों में न जाने दें। वोट सही जगह पर पड़े यही आपसे अपील है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें