कांग्रेस से तोशाम विधायक किरण चौधरी ने अपने भिवानी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सरकार को घेरा। किरण चौधरी ने विवादित बयान पर रणदीप सुरजेवाला का बचाव करतीं नजर आईं। उन्होंने कहा कि मर्यादित भाषा किसी एक के लिए नहीं, बल्कि सभी नेताओं के लिए जरूरी है।