फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, युवक-युवती की मौके पर मौत, दमकल गाड़ियां पहुंचीं

Wed, 04 Oct 2023 05:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

दो लोगों की धमाके से मौके पर मौत हो गई। मौके पर पुलिस अधिकारी और दमकल की गाड़ी पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
धमाके से फैक्टरी की दीवार और छत टूटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव मिल्कपुर से चोरटापुर लिंक मार्ग पर खेतों में बनी अवैध पटाखा फैक्टरी के अंदर बुधवार दोपहर बाद अचानक तेज धमाका हो गया। जिसमें वहां मौजूद एक लड़की और एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के बारुद से हुए तेज धमाके से चिथड़े उड़ गए।

विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षकभिवानी और उप पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं हांसी औरभिवानी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मृतकों के शवों को एंबुलेंस सेभिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे और वहां पर लाए गए अवैध रूप से पटाखा की खेप के बारे में पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। वहीं मृतकों के संबंध में भी पुलिस प्रशासन जानकारी जुटा रहा है। मृतक की पहचान 18 साल की मुस्कान वासी मैनपुरी यूपी व 19 साल के सचिन के रूप में हुई है। यह भी मैनपुरी का रहने वाला था और पटाखा फैक्टरी के अंदर परिवार के साथ कारिगर के तौर पर काम करता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें