फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : अगले सप्ताह से मिनी जू में होंगे वन्य जीवों के दीदार

विज्ञापन
भिवानी चिड़ियाघर में मौजूद शेर। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। करीब दो साल से इंतजार कर रहे बच्चों और शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होगा। अगले सप्ताह से शहरवासियों को मिनी जू में वन्य जीवों का दीदार होगा। इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी से हिसार वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ ने दोबारा पत्र लिखकर जू खोलने की अनुमति मांगी है।
कोरोना संक्रमण की वजह से भिवानी और हिसार सहित अन्य जिलों के वन्य अभयारण्य व चिड़ियाघर बंद पड़े हैं। इतना ही नहीं मिनी जू में अब शहरवासियों को वन्य जीवों के दीदार का लुत्फ उठाने के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें मिलेंगी। वहीं बैठने की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इंदौर से मिनी जू में आने वाले नए शेर के लिए अभी शहरवासियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि कोरोना की वजह से नए शेर को लाने का कार्यक्रम स्थगित हो चुका था, अब फिर से इस दिशा में जू प्रशासन ने कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से ही भिवानी का मिनी जू दर्शकों के लिए बंद कर किया हुआ है। भिवानी चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा, घड़ियाल, मगरमच्छ, तेंदुआ, शेर, हिरण, चिंकारा, भालू, लोमड़ी, टाइगर सहित वन्य परिंदों की कई दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं। मिनी जू में परिंदों के साथ-साथ जलचर वन्य जीवों के अलग-अलग बाड़े बने हुए हैं।
इंदौर चिड़ियाघर से नए शेर को लाने की फिर शुरू होगी प्रक्रिया
भिवानी के मिनी जू में फिलहाल एक ही मादा के दो शेर हैं। इनमें एक नर और एक मादा है। ये दोनों आपस में भाई-बहन हैं। करीब तीन साल के हो चुके इन दोनों शेरों को फिलहाल अलग किया गया है। यहां पहले से मौजूद मादा शेर का मिलन कराने के लिए इंदौर से नया शेर भिवानी लाया जाएगा, जबकि यहां मौजूद नर शेर को इंदौर भेजा जाएगा। इससे पहले इटावा से शेर यहां लाया जाना था। इटावा जू में कई वन्य जीव कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद इटावा से नए शेर को यहां लाने का मामला खटाई में पड़ गया था, जिसके बाद इंदौर चिड़ियाघर से नए शेर को यहां लाने की बात चली थी। सेंट्रल जू अथॉरिटी से भी मंजूरी मिल चुकी थी, मगर कोरोना की वजह से नए शेर को यहां नहीं लाया जा सका। अब मिनी जू में नए शेर को लाने के लिए फिर से सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति मांगी गई है। नए शेर को यहां लाने में करीब डेढ़ माह का समय और लग सकता है।
मिनी जू को बनाया जाएगा और आकर्षक
भिवानी मिनी जू को और अधिक आकर्षक और दर्शनीय लुक देने के लिए हिसार वन्य प्राणी विभाग ने कवायद तेज कर दी है। मिनी जू खुुलने के बाद यहां पर पार्क विकसित किए जाएंगे और भ्रमण के लिए आने वालों को अंदर ही खाने-पीने की चीजें भी मिलेंगी। इसी के साथ जू में बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके बाद यहां भ्रमण करने वालों की संख्या भी निश्चित तौर पर बढ़ेगी।
विज्ञापन

अनुमति मांगी है
भिवानी का मिनी जू और हिसार के डीयर पार्क खोलने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति मांगी गई है। अब कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ है, निश्चित तौर पर अगले सप्ताह से जू लोगों के भ्रमण के लिए खोल दिए जाएंगे। इंदौर से नए शेर को लाने के लिए भी फिर से सेंट्रल अथॉरिटी को पत्र भेजा है, क्योंकि पहले ली गई अनुमति का समय पूरा हो चुका था।
-वेदप्रकाश, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें