फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो घरों से 36 तोला सोना, दो किलो चांदी और 5.80 लाख की नकदी चोरी

Sun, 28 Apr 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 तोशाम के विकासनगर में मकान मालिक से पूछताछ करते पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
तोशाम। विकासनगर में शनिवार रात को चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर 36 तोले सोना, दो किलोग्राम के चांदी के जेवरात और 5.80 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। मकान मालिक को जब चोरी को पता चला तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल, डॉग स्क्वाड, सीआईए, साइबर सेल व फिंगरप्रिंट की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झूल्ली निवासी शमशेर ने बताया कि उसके बेटे का जन्मदिन था। मकान को ताला लगाकर वह पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए अपने गांव गया हुआ था। शनिवार सुबह उसके पड़ोसी सुनील ने फोन कर सूचना दी की उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद शमशेर मौके पर पहुंचा। शमशेर ने आकर देखा तो घर से करीब 30 तोले सोना, 1.80 लाख रुपये और करीब डेढ़ किलोग्राम चांदी चोरी मिली। शमशेर ने बताया कि उसके घर का ताला सुनील के घर मिला।
वहीं शमशेर पड़ोसी सुनील ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दुल्हेड़ी गांव में शादी में गए हुए थे। शनिवार अल सुबह करीब सवा तीन बजे शादी से लौटकर वे घर पहुंचे तो देखा की अंदर लाइट जल रही और मुख्य दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी हुई है। इस पर उसने पड़ोसियों को जगाया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर इस बारे में सूचना दी। पुलिस टीम आने के बाद सीढ़ी से अंदर जाकर गेट खोला गया, लेकिन वहां पर कोई नहीं था। सुनील ने बताया कि जब उसने सामान चेक किया तो करीब चार लाख रुपये, 6 तोले सोन और आधा किलोग्राम से ज्यादा चांदी चोरी कर ले गए। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें रात को एक कार 1 बजकर 7 मिनट पर आती और 1 बजकर 11 मिनट पर जाती दिखाई दे रही है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि दोनों मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें