फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आवक के बावजूद सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद नहीं

Sun, 28 Apr 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गेहूं और सरसों की आवक अभी भी लगातार जारी है, मगर मंडियों में खरीद एजेंसियों की व्यवस्थाओं की पोल भी खुलने लगी है। उठान नहीं होने से लाखों क्विंटल सरसों अभी भी मंडियों में है, जिसकी वजह से किसानों का भुगतान भी अटका है। भिवानी मंडी में अब तक 2865 किसान 2,27,000 क्विंटल गेहूं की आवक के साथ आ चुके हैं, इसी तरह चारा मंडी में भी अब तक 19,149 किसान अपनी 3,75,959 क्विंटल सरसों की आवक कर चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को चारा मंडी में 776 किसानों की 22,885 क्विंटल पहले से पड़ी सरसों की खरीद हुई हैं जबकि नई आवक वाले किसानों की सरसों को नहीं खरीद किया गया है। इसी तरह भिवानी मंडी में शनिवार को गेहूं की आवक के बावजूद सरकारी खरीद नहीं हुई है। मौसम भी बार बार बिगड़ रहा है, इसके बावजूद अभी भी मंडियों में लाखों क्विंटल सरसों के कट्टे खुले आसमान के नीचे अपने ही हाल पर पड़े हैं।




ढुलाई ठेकेदार फोड़ रहे अनलोडिंग ठेकेदारों पर व्यवस्था का ठिकरा
भिवानी जिले की सरसों दूसरे जिले के गोदामों में पहुंच रही है। यहां से गाड़ियों की भराई कराने के बाद वहां पर अनलोडिंग लेबर की दिक्कत चल रही है। वहीं अनलोडिंग ठेकेदार अपना गेहूं उतरवाने के चक्कर में सरसों से भरी गाड़ियों को भी वहां खड़ा रखते हैं। इसके चलते ठेकेदारों की चुनिंदा गाड़ी ही यहां से भरकर गोदामों में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात को आई बारिश से भीगे
शुक्रवार देर रात को भिवानी में बारिश हुई थी। इस बारिश के दौरान मंडियों में रखा गेहूं और सरसों भी भीग गया था। भिवानी मंडी में खुले में रखे गेहूं के कट्टों पर भी बारिश की बूंदे पड़ी। वहीं मंडी के प्लेटफार्म पर भी जगह जगह पानी जमा हो गया। इस बारिश के पानी के बीच ही भराई किए गए कट्टे भी भीगे दिखाई दिए। जिन्हें शनिवार को मजदूरों से हटवाया गया। वहीं इन कट्टों का उठान तब तक नहीं होगा तब तक इन्हें अच्छी तरह सुखाकर निर्धारित नमी तक नहीं पहुंचा दिया जाता है।

सरसों की आवक अभी भी हो रही है। वहीं पहले से मंडी में पड़ी सरसों की सरकारी खरीद कराई जा रही है, नई आवक की सोमवार को सरकारी खरीद कराई जाएगी। भिवानी की चारा मंडी से शनिवार को 11 हजार क्विंटल सरसों का उठान हुआ है।
विज्ञापन

-मोहन, ऑक्शन रिकॉर्डर, चारामंडी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें