फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार : महेंद्र जोगी व उसका दोस्त सतबीर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में महेंद्र जोगी व उसका साथी सतबीर। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी में गरिमा गार्डन के सामने वाली गली में गैंगवार के चलते हुई फायरिंग मामले में सिटी थाना पुलिस ने दो आरोपियों महेंद्र जोगी और उसके दोस्त सतबीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

तोशाम बाईपास की डाबर कॉलोनी की एक गली में बुधवार शाम करीब चार बजे बिन्नू ठाकुर व महेंद्र जोगी गैंग के बीच पथराव व फायरिंग हो गई थी। इस मामले में पुलिस की टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर बड़ी वारदात होने से पहले ही हालातों पर काबू कर लिया था। फायरिंग के बाद क्षेत्र में भी दहशत फैल गई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दोनों ही तरफ से बिन्नू ठाकुर और महेंद्र जोगी गैंग के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सिटी पुलिस थाने की बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज रोहताश पूनिया की टीम ने दो आरोपियों को डाबर कॉलोनी से गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान महेंद्र जोगी व उसके दोस्त सतबीर के रूप में हुई है। सिटी पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस इस दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस पूछताछ में फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश व गैंगवार बताई जा रही है, जिसके चलते पहले भी कई बार आपसी झड़प हो चुकी है।
विज्ञापन

महेंद्र और सतबीर पर दर्ज हैं कई केस
पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी महेंद्र जोगी व उसके दोस्त सतबीर के खिलाफ पहले से ही कई केस दर्ज हैं। महेंद्र के खिलाफ सदर पुलिस थाने में हत्या, सिटी पुलिस थाने में जान से मारने की धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत पांच केस दर्ज हैं। आरोपी सतबीर के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में पोक्सो, अपहरण व दुष्कर्म सहित जान से मारने की धमकी देने व मारपीट के तीन केस दर्ज हैं।
11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गैंगवार में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने महेंद्र जोगी के पिता जयवीर की शिकायत पर नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें आरोपी बिन्नु उर्फ विनोद, दीपक जांगड़ा, कनिष्क, विक्रम उर्फ विक्की, पवन, विशाल, प्रदीप, हितेश उर्फ टिंकू, पराग के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं गांव पालुवास निवासी रिंकू की शिकायत पर महेंद्र जोगी व उसके दोस्त सतबीर के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। रिंकू ने बताया कि वह गली में हो रहे झगड़े को देखने के लिए गया था। उसके पास ही शुभम खड़ा था। महेंद्र जोगी ने अपने घर की छत पर चढ़कर पिस्तौल से गली में फायरिंग कर दी। शुभम के पैर में गोली लगी, जबकि रिंकू के घुटने को छूकर गोली निकल गई थी।
अन्य आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे
पुलिस फायरिंग मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें मामले में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें