फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर बैंक से किसान की जमीन पर लिया 14.44 लाख का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक जैसे नाम का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने किसान के साथ धोखाधड़ी कर उसकी जमीन पर 14.44 लाख का लोन ले लिया। बैंक अधिकारी जब किसान के घर पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। फिलहाल किसान ने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शिकायत में गांव कासनी कलां वासी राजपाल ने बताया कि मेरे घर पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के अधिकारी ऋण की पूछताछ के लिए आए और मुझे बताया कि आपने अपनी जमीन पर भिवानी शाखा से किसान कार्ड का कर्ज लिया हुआ है। मैने उन्हें बताया कि मैने भिवानी शाखा से नहीं बल्कि हरियाणा ग्रामीण बैंक की मंढोली शाखा से ऋण लिया हुआ है। बैंक अधिकारियों के लोन के बारे में बताये जाने पर वह गांव के दो मौजिज लोगों को लेकर भिवानी शाखा में गया और जांच करवाई तो पाया कि कि राजपाल पुत्र मुंशीराम गांव नुनसर ने अपनी आईडी आधार कार्ड, पैन कार्ड व राशन कार्ड में राजपाल पुत्र निहाल सिह निवासी भिवानी बनकर गलत तरीके से मेरी जमीन का रिकार्ड लेकर उसमें फेर बदल किया। उसके बाद फजी रिपोर्ट बनवाकर 30 अगस्त 2016 में 14.44 लाख का लोन लिया व किसान कार्ड बनवाया। जिसमें रिहायशी प्रमाण पत्र व जमीन के कागजों के साथ छेड़छाड़कर धोखाधड़ी की गई हैं। पीड़ित किसान ने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और उसकी जमीन को ऋण मुक्त करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई इस शिकायत को जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा में भेजा गया। जहां जांच के बाद अब सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एसआई नसीब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें