फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसे में लेकर की 24 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। क्षेत्र के नूनसर गांव निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने झांसे में डालकर करीब 24 लाख रुपये की राशि हड़प ली। ठगों ने पीड़ित को बीमा पॉलिसी के पैसे दिलवाने की बात कहकर झांसे में लिया और पैसे अपने अलग-अलग खातों में डलवाता रहा। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नूनसर गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में खुद की और अपने परिवार की बीमा पॉलिसी करवाई थी। इन सभी पॉलिसी का बांड उसे मिल गया था। इसके बाद चार मई 2021 को उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह राजबीर आरबीआई के हेड ऑफिस दिल्ली से बोल रहा है। आपने जो बीमा पॉलिसी करवाई थी उसके 38,65,700 रुपये हैं, वे आप ले क्यों नहीं रहे हो। इसके साथ ही राजबीर ने उसे कहा कि वह एक ई मेल भेज रहा है, जिसमें एक आरबीआई का पत्र है, जिसका प्रिंट लेकर व उस पर हस्ताक्षर करके इसी ई मेल पर वापस भेज देना। इसके अलावा 30,200 रुपये की राशि भी उसके द्वारा दिए गए बैंक खाते में डलवा देना। पीड़ित के अनुसार, उसने उक्त व्यक्ति के बताए अनुसार ई मेल भेज दिया और पैसे भी भेज दिए। उसके दो दिन बाद उसका फोन आया और कहा कि उसे पत्र व पैसे मिल गए हैं। उसकी पॉलिसी के पैसे जल्द ही उसे मिल जाएंगे। इस दौरान आरोपी ने उससे एनओसी चार्ज, बैंक चार्ज, जीएसटी चार्ज, कोर्ट फीस के अलावा अन्य बहाने बनाकर उससे करीब 24 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राजबीर नामक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें