फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवानी में घर पर लोहे का गेट गिरने से चौथी कक्षा के छात्र की मौत, तीन भाई-बहनों में था सबसे छोटा

Fri, 27 Oct 2023 11:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी

सार

हादसे के वक्त घर में बच्चे की मां थी। मां ने चिल्लाकर मदद भी मांगी और गेट उठाने की कोशिश भी की, मगर नहीं उठा पाई। जब तक मदद पहुंची तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के दिनोद रोड जीतुवाला क्षेत्र में घर पर लोहे का गेट गिरने से चौथी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम करीब छह बजे का है। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर पर उसकी मां मौजूद थी, मगर डेढ़ क्विंटल लोहे का गेट उससे नहीं उठा, नीचे दबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इतेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


दिनोद रोड जीतुवाला क्षेत्र निवासी विनोद ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। मूल रूप से वह शहर के खाड़ी मोहल्ला के रहने वाले हैं, मगर दिनोद रोड पर हाल ही में नया मकान बनाया है। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की 17 साल की मनीषा, उससे छोटा 14 साल का अंकित और सबसे छोटा 11 साल का हिमांशु था। गुरुवार शाम करीब छह बजे हिमांशु घर के मुख्य गेट पर खेल रहा था और वह गेट पर झुलने लगा। इसी दौरान लोहे के गेट का होलपास अचानक निकल गया और भारी भरकम गेट उसके बेटे के ऊपर आ गिरा। नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के वक्त घर में बच्चे की मां थी। मां ने चिल्लाकर मदद भी मांगी और गेट उठाने की कोशिश भी की, मगर नहीं उठा पाई। जब तक मदद पहुंची तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। परिजन उसे नागरक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। शहर पुलिस थाना के जांच अधिकारी ने शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक बच्चे के पिता विनोद के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें