फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: जिले में मिला डेंगू का पहला पॉजिटीव केस

विज्ञापन
डेंगू का मरीज पाने पर फॉगिंग करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जिले में मिला डेंगू का पहला मरीज
विज्ञापन

भिवानी। इस साल जिले में डेंगू का पहला मरीज मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के परिजनों की ब्लड स्लाइड बनाईं और आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग करवाई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग इससे पहले मरीज के घर पर कूलर में सफाई न होने पर नोटिस भी दे चुका था।
जिले में डेंगू का पहला पॉजिटिव केस 25 वर्षीय युवती का है, जोकि शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के घर पर कूलर में डेंगू मच्छर का लारवा पाया था, जिसका कारण कूलर को कई दिन से साफ सफाई न होने कि वजह से लारवा को पनपने का मौका मिल गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनको नोटिस दिया गया और मरीज के आसपास के घरों में सर्वे किया गया। कमेटी ने मरीज के घर और आसपास फॉगिंग करवा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अगले दो दिनों के अंदर समस्त पुराना हाउसिंग बोर्ड, साथ लगती कॉलोनियों में घर-घर जाकर रैपिड फीवर सर्वे करेगी। साथ ही घर-घर जाकर एंटी लारवा गतिविधियां चलाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की एक अपील है कि प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं और सरकारी कार्यालयों में प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
आमजनता से अनुरोध है कि आप अपने घरों में कूलर, टंकी, फ्रिज की नीचे वाली ट्रे, गमले आदि को अच्छी तरह से साफ करें। सूखने के बाद ही टंकी आदि में पानी भरें। इसके अतिरिक्त घर पर छत के ऊपर बड़े कबाड़, पुराने टायर, मटके एवं रुके हुए साफ पानी के स्रोत आदि को अच्छी तरह ढककर रखें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें