फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी को खोखला करने के लिए बाप व बेटा कर रहे हैं दीमक का काम : किरण चौधरी

Tue, 05 Nov 2024 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव बीरण में  लोगों की समस्याएं सुनती  राज्य  सभा सांसद किरण चौधरी।
विज्ञापन
तोशाम(भिवानी)। कांग्रेस पार्टी को खोखला करने के लिए बाप व बेटा दीमक का काम कर रहे हैं। उक्त शब्द मंगलवार को गांव बीरण में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल व नहरी पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। नहरी पानी का सामान बंटवारा कर क्षेत्र की सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक गांव में बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि किसान को बिजाई के समय डीएपी खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी मंगलवार गांव राजपुरा खरकड़ी, बापौडा, बीरण, ढाणी बीरण, दांग कलां व खुर्द, सागवान व अलखपुरा गांव में ग्रामीण जनसभाओं संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली व पानी की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी। जिन गांवों के जलघरों में अतिरिक्त वाटर टैंक निर्माण की जरूरत है वहां वाटर टैंक जल्द ही बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान को सिंचाई के लिए पूरा नहरी पानी दिया जाएगा। सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कई सालों से लंबित पड़े विकास कार्य पूरे करवाएं जाएंगे। गावों में गलियों व नालियों के निर्माण के लिए पूरा ग्रांट दिया जाएगा। उन्होंने बीरण गांव में फिरनी व गलियों के पक्का करवाने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
दांग खुर्द गांव में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए भी 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। किरण ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई कांग्रेस से ही है। इस अवसर पर एडीएम अश्वीर नैन, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, कुलदीप मनससरबास, वाइस चेयरमैन सुनील पूनियां, अशोक सिंगला, मास्टर शमशेर हसान, महेंद्र नंबरदार, सज्जन संडवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें