फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आहृवान पर बारिश में कालुवास फाटक पर मालगाड़ी रोकी, वापिस बामला स्टेशन पर लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन के तहत विभिन्न नाकों पर किसान मजदूर सुबह 10 बजे रेल रोकने के लिए पहुंच गए। कालुवास फाटक पर साढ़े 10 बजे रोहतक से मालगाड़ी आ रही मालगाड़ी को किसानों ने रोक लिया। जिसके बाद उसे वापस बामला स्टेशन पर लौटा दिया। बारिश के बावजूद किसान-मजदूर व महिलाएं लोहारू में सुरजगढ़ नाके, सिवानी रेलवे स्टेशन, भिवानी में सूई व कालूवास फाटक पर रेल रोकने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

कालुवास फाटक पर विभिन्न वक्ताओं ने लखीमपुर खीरी में गाड़ियों से कुचलकर मारे गए किसानों की हत्या के सभी आरोपियों को हत्या के तहत गिरफ्तार किए जाने की मांग की। किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किए जाने और उस पर साजिश में शामिल होने पर गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इसके अलावा तीनों कृषि विरोधी कानून रद्द किए जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गारंटी दी जाने की मांग की। कालुुवास रेलवे फाटक पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। किसान शाम चार बजे तक रेल ट्रैक पर जमे रहे। इस अवसर पर किसान नेता बलबीर बजाड़, कमल प्रधान, रामफल देशवाल, प्रोफेसर भूपसिंह, बलवान एमसी, कामरेड ओमप्रकाश, मास्टर राज सिंह जताई, राजबीर बोहरा, दिलबाग ढुल, रोहताश पहलवान मिताथल, संतोष देशवाल, संदीप मिताथल, महेन्द्र स्योराण, नरेंद्र धनाना, अनूप राठी, महाबीर घनघस, राजसिंह धनाना, कर्मचारी नेता सज्जन कुमार सिंगला, रतन जिन्दल, राजकुमार दलाल, ईश्वर कोंट, अनिल शेषमा व ओमप्रकाश दलाल शामिल थे।
किसानों ने किया रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद
बवानीखेड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को रेल रोको अभियान को लेकर गांव सुई के रेलवे स्टेशन पर किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद गांव कुंगड़, पूर, सिवाड़ा, सुई, बलियाली के सैकड़ों किसान गांव सुई के रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंचे और कृषि कानूनों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। बाद में किसानों ने बाद में किसान रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर धरना देकर बैठ गए। बूंदाबांदी के चलते बाद में किसान रेलवे ट्रैक छोड़ साइड में धरने पर बैठ गए। किसानों का धरना शाम 4 बजे तक रहा। सोमवार को धरने पर अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील प्रधान राजेश कुंगड़, सत्यवान बेनीवाल, रामअवतार, संदीप, बस्तीराम, मंगल सुई, मोहन सहित अनेक किसान मौजूद रहे। किसानों के रेल रोको अभियान को लेकर कस्बे की पुलिस भी मुस्तैद रही। पुलिस कस्बे के रेलवे स्टेशन, तोशाम फाटक, पुरानी फाटक, जमालपुर फाटक सहित विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें