भिवानी। गांव मोतीपुरा में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किसान के भतीजे के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में गांव मोतीपुरा निवासी नरसिंह ने बताया कि उसका ताऊ सूबे सिंह बीते दिन खेत में पानी लगाने के लिए गया था, लेकिन वे सुबह घर नहीं पहुंचे तो वे खेत में गए। वहां पहुंचने पर देखा कि उसका ताऊ बेसुध अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसका एक हाथ व सिर पर बंधा अंगोच्छा जला हुआ था। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। उसने बताया कि जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके ताऊ की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे नरसिंह की शिकायत पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक सूबे सिंह के दो बेटी है। घर की सारी जिम्मेवारी सूबे सिंह पर ही थी।