फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज में परीक्षा देते समय छात्रा पर गिरा पंखा

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में पंखा गिरने से घायल हुई सुनीता। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। वैश्य कॉलेज में शनिवार को बीएड की परीक्षा देते समय राजस्थान निवासी एक छात्रा पर पंखा गिर गया। इस हादसे के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। आननफानन कॉलेज स्टाफ ने छात्रा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा की नाक में फ्रैक्चर आया है। हालांकि छात्रा ने इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार से वैश्य कॉलेज में बीएड की परीक्षा का आयोजन किया गया। राजस्थान के जयपुर निवासी सुनीता पुत्री सुवालाल यादव भी परीक्षा देने के लिए कॉलेज में आई थी। परीक्षा के दौरान कमरे में चल रहा पंखा पाइप टूटने के कारण छात्रा के ऊपर गिर गया। पंखा छात्रा की नाक पर गिरा, जिसके कारण छात्रा की नाक में फ्रैक्चर हो गया। घटना का पता चलने के बाद कॉलेज स्टाफ वहां पर एकत्र हो गया। इसके बाद प्रो. राजकुमार छात्रा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान पता चला कि छात्रा की नाक में फ्रैक्चर हो गया है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा के उपचार पर आने वाला पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। इस मामले में छात्रा ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें