भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम द्वारा नशीले पदार्थ के साथ काबू किए गए दो रोपी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने भारी मात्रा में नशे के पदार्थ की खेप के साथ दो आरोपियों को गांव नीमड़ीवाली से ट्रक सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 505 किलो 738 ग्राम डोडा पोस्त व 962 ग्राम अफीम बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीआईए द्वितीय के एएसआई राकेश पिलानिया की टीम ने सूत्रों से मिली जानकारी के बाद दो आरोपियों को ट्रक सहित काबू किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास बोरियों व कट्टों में भरा हुआ भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने तलाशी के दौरान 505 किलो 738 ग्राम डोडा पोस्त व 962 ग्राम अफीम बरामद की। वहीं आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह व बलदेव सिंह के रूप में की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। ट्रक मसूर की दाल से भरा हुआ था। दाल राजस्थान से पंजाब ले जा रहे थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नशे के पदार्थ की तस्करी हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर करनी थी।