फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: ईआरवी गाड़ी के एसआई, एसपीओ व कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई पर माने परिजन, रात 2:10 बजे खोला जाम

Tue, 31 Oct 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के गांव भाखड़ा निवासी 35 वर्षीय किसान शिवकुमार की सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मौके से क्षतिग्रस्त ईआरवी गाड़ी के टुकड़े मिले और थाने में भी क्षतिग्रस्त गाड़ी मिली तो परिजन बिफर गए थे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गांव ललहाना के समीप सड़क पर जाम लगाने वाले भाखड़ा के ग्रामीण व मृतक के परिजनों की बात देर रात तक पुलिस के साथ बातचीत सिरे चढ़ी। जिसके बाद रात 2:10 मिनट पर ग्रामीणों ने हाईवे से जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से डॉयल 112 की ईआरवी गाड़ी पर तैनात तीन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने व मृतक को आर्थिक मदद दिलाने में पुलिस द्वारा सहयोग किए जाने का आश्वासन मिला। सोमवार शाम 6 बजे भाखड़ा के ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई को ललहाना के पाससाम कर दिया था। इस वजह से पुलिस को वाहनों का रूट बदलना पड़ा।

विज्ञापन


गांव ललहाना के समीप दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहे गांव भाखड़ा के ग्रामीण व मृतक किसान शिव कुमार के परिजनों से देर रात को लोहारू के डीएसपी अशोक कुमार बातचीत के लिए पहुंचे थे। मगर ग्रामीणों ने डीएसपी की बात नहीं सुनी और भीड़ में से किसी ने डीएसपी की तरफ पत्थर फेंक दिया। जिसके बाद गांव ईश्वरवाल की एंटी थैप्ट व्हीकल टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों की बातचीत चली।

जिसके बाद मृतक के भाई जयभगवान ने लिखित में पुलिस को ईआरवी गाड़ी में तैनात एसआई सुरेंद्र सिंह, एसपीओ संजय व कांस्टेबल नरेंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने में पुलिस द्वारा मदद किए जाने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद ही परिजनों व ग्रामीणों ने रात 2:10 बजे जाम खोल दिया। देर रात सड़क से जाम खोले जाने के बाद ही माल ढुलाई वाहन आगे बढ़े वहीं सोमवार शाम से ही पुलिस ने गांव लोहानी व जूई से वाहनों का रूट बदल दिया था। 
विज्ञापन


गांव गोलपुरा के समीप हुई थी सड़क हादसे में किसान की मौत
गांव भाखड़ा निवासी 35 वर्षीय किसान शिवकुमार की सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जूईकलां पुलिस थाना ने मृतक के भाई जयभगवान के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद दोपहर डेढ़ बजे गांव भाखड़ा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मौके से क्षतिग्रस्त ईआरवी गाड़ी के टुकड़े मिले और थाने में भी क्षतिग्रस्त गाड़ी मिली तो परिजन बिफर गए और शाम छह बजे हाईवे पर ईआरवी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें