फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोगा नवमी पर पुरानी गोगा मेड़ी पर लगा मेला, बाबा की शक्कर चढ़ा मांगीं परिवार के लिए मन्नतें

Tue, 27 Aug 2024 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को गोगा नवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया। शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित पुराना गोगा मेड़ी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। वहीं बाबा की शक्कर चढ़ाकर लोगों ने परिवार की खुशहाली की मन्नतें मांगीं। वहीं दिनोद गेट पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर कृष्णा कॉलोनी चौक माल गोदाम रोड को भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा।
विज्ञापन

गोगा नवमी पर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नागों की पूजा का विधान है। इसी कड़ी में भिवानी के प्राचीन गोगामेड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और मंदिर के आसपास मेला भी लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मेले में कई प्रदेशों से श्रद्धालु आकर मन्नत मांगते हैं। उनका कहना है कि कई वर्षों से यहां पूजा पाठ के लिए भीड़ उमड़ती है।
उन्होंने कहा कि यहां पर देशी पकवान बनाकर बाबा को भोग लगाया जाता है। बाबा की गाथा प्राचीन समय से यहां गाई जाती है। मेले में जुटी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा। मेला स्थल से वाहनों का रूट भी वाया देवसर चुंगी डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें