फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धनाना में घर में घुसकर दो युवकों ने खुराफात की

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव धनाना में एक घर के अंदर घुसकर दो युवकों की शरारत महिलाओं से और उसके बच्चों की जान पर आफत बन सकती थी। दोनों आरोपी युवकों ने मच्छरदानी में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इस दौरान महिला व उसके बच्चों की नींद टूटी तो उन्होंने अपनी जान बचाई और आरोपियों का पीछा किया, लेकिन दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए। इस मामले की शिकायत महिला ने सदर पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव धनाना द्वितीय निवासी सुनीता ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने घर के आंगन में चारपाई डालकर अपनी बेटी ममता, अंशुल व बेटे संजीत के साथ मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे दो युवक उनके घर में दाखिल हुए और मच्छरदानी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पेट्रोल की दुर्गंध आने पर उनकी नींद टूटी। महिला ने बताया कि किसी तरह से भागकर बच्चों सहित जान बचाई। युवकों का पीछा किया तो वह भाग गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सदर पुलिस थाना एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें