भिवानी में गांव धिरानाकलां निवासी 33 वर्षीय सोमबीर शुकवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर से खेतों की तरफ बने प्लाट में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में इलेवन केवी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से सोमबीर ने करंट से झुलस कर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
भिवानी में गांव धिरानाकलां में शुक्रवार देर रात को इलेवन केवी बिजली तार टूटकर गिरने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना निगम अधिकारियों को दी। जिसके बाद चालू लाइन को काटा गया वहीं शव को शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन
गांव धिरानाकलां निवासी 33 वर्षीय सोमबीर शुकवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर से खेतों की तरफ बने प्लाट में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में इलेवन केवी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से सोमबीर ने करंट से झुलस कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो पावर हाउस में सूचना देकर चालू लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं जूईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी जगदीश ने परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की।संवाद