बहल। कस्बे के वार्ड नंबर-15 निवासी एक व्यक्ति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से बेटे परवार कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला लीलावती ने बताया कि 30 अप्रैल को दिन में घर पर वह अपने बेटे दीपक के साथ थी। दिन में करीब 12 बजे उसका पति रामनिवास शराब के नशे में घर में आया। वह हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए था। उसने आते ही उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसके बेटे दीपक ने अपने पिता को गाली देने से मना किया, तो उसने कुल्हाड़ी से दीपक के सिर पर तीन चार वार किए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरे पति ने मुझे व मेरे बेटे को दीपक को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी रामनिवास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।