फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने महिला हत्या मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने महिला व उसकी सास पर कैंपर डाला से टक्कर मारकर वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कैंपर डाला बरामद किया है।
विज्ञापन

लोहारू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नकीपुर में रहने वाली एक महिला ने लोहारू पुलिस थाना में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि गत 28 नवंबर की दोपहर को वह अपनी सास के साथ खेत में काम कर रही थी कि इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां आकर उन पर जान लेवा हमला कर दिया। उसकी सांस पर पिकअप गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल दिया। जिसे गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में हत्या प्रयास व हत्या का केस दर्ज किया था। सीआईए प्रथम के उपनिरीक्षक मुरारीलाल ने गांव जेवली रोड बाढड़ा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मुनेश वासी जेवली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से एक कैंपर डाला भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें