फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रघुबीर शांडिल्य बने भिवानी के नए सिविल सर्जन

विज्ञापन
डॉ. रघुवीर शांडिल्य। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य की पदोन्नति की है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें भिवानी जिले का सिविल सर्जन नियुक्त किया है। पिछले दिनों उन्हें कुरुक्षेत्र में प्रधान चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया था, जोकि अभी प्रक्रिया में था। वही डॉ. सपना गहलावत की पदोन्नति देकर उन्हें स्वास्थ्य विभाग का उपनिदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्त पंचकूला स्थित मुख्यालय में की गई है। दोनों स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नई नियुक्त पर स्वास्थ्यकर्मियों और जिले के नागरिकों ने अस्पताल में पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने 1997 में चिकित्सक के रूप में कार्य शुरू किया था। वह वर्ष 2009 से नागरिक अस्पताल में एसएमओ के पद पर कार्यरत रहे। डॉ. रघुबीर की पत्नी डॉ. सुमन विश्वकर्मा भी स्वास्थ्य विभाग में बतौर उप सिविल सर्जन कम नोडल ऑफिसर टीबी विभाग कार्यरत हैं और उनकी बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उनकी नियुक्त पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिले के नागरिकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें