फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ बच्चों के लिए कम करें मोबाइल का प्रयोग : डॉ. शांडिल्य

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। किशनलाल जालान राजकीय नेत्र अस्पताल में राष्ट्रीय बधिरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बधिरता व अंधेपन के रोग की रोकथाम के लिए जनमानस में जागरूकता लाने की शपथ दिलाई। स्वस्थ बच्चे पैदा करने क लिए उन्होंने मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि बधिरता आमजन मानस को अपने चपेट में लेती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में नवजात शिशु व बच्चे इन बीमारियों से ज्यादा ग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि आज कल प्रीमेच्योर डिलिवरी के कारण बच्चों में बहरेपन व अंधेपन की बीमारी बढ़ती जा रही है। प्रीमेच्योर डिलिवरी के कारण आंख की पुतली व कान का पर्दा कम विकसित हो पाता है। जिससे बच्चों में बहरापन व अंधेपन की समस्या देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु की चिकित्सक से स्क्रीनिंग कराकर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बीमारियों को लोगों में जागरूकता फैला कर ही अंकुश लगाया जा सकता है।
किशनलाल जालान अस्पताल के प्रभारी एवं नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. एडविन ने कहा कि लोगों को मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। बधिरता आमजन को अपनी चपेट में लेती जा रही है। नवजात शिशुओं में बधिरता और अंधेपन की बीमारी बढ़ती जा रही है। बहरापन व अंधेपन के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत प्रभाव से चिकित्सक से जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें