फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धरना कमेटी ने सोमवार को भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगाने का अल्टीमेटम दिया

Tue, 28 Feb 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने को संबोधित करते वक्ता।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। सुंदर ब्रांच माइनर में मंगलवार सुबह 150 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि निगाना फीडर और जूई फीडर नहर बंद हो गई। वहीं पानी की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलने के लिए भिवानी पहुंचा। उपायुक्त बाहर होने की वजह से किसानों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों से मिला और अपनी समस्या का निदान कराए जाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे गांवों में मुनादी करवाकर सोमवार को हांसी-भिवानी मार्ग पर जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मोहला हैड पर पीछे से डेढ़ सौ क्यूसेक पानी पहुंच रहा था। जो कि जूई व मिताथल फीडर को बंद करके केवल सुंदर ब्रांच माइनर में ही चलाया जा रहा है। पानी नहर के अंतिम छोर तक नहीं बल्कि मोहला हैड के पास के माइनरों तक ही पहुंच पा रहा है। ऐसे में सुंदर ब्रांच माइनर पर लगने वाले तोशाम इलाके गांवों में पानी पहुंचना बंद हो गया। जिसकी वजह से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसानों के खेत बिना सिंचाई के रहने के आसार बन गए हैं। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश किरावड, कवर सिंह रतेरा, शेर सिंह रतेरा, शंकर नेहरा बोहल, इंद्र बड़सी ओला, हवा सिंह शर्मा, राहुल किरावड शामिल थे।

धरना रहेगा जारी, सोमवार को करेंगे रोड जाम
नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों ने सुंदर नहर पर धरना जारी रखने का ऐलान किया। साथ ही किसानों ने बताया कि वे नहरी पानी को लेकर गांवों में मुनादी करवाएंगे। धरने पर लोगों की संख्या बढ़ाएंगे और उसके बाद वे सोमवार को हांसी-भिवानी मार्ग पर जाम लगाने का फैसला लिया। साथ ही किसानों ने इस मामले में जिला प्रशासन के उपेक्षित रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की। सुंदर नहर संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी राहुल किरावड़ ने बताया कि उन्होंने इस बारे में भिवानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय और बवानीखेड़ा थाना प्रभारी को सूचना दे दी है। क्योंकि उनका सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलने के लिए भिवानी गया था, लेकिन उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त नहीं मिले। उसके बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे और वहां पर अधिकारी को पानी कम होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें