फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड: बाप के साथ मिलकर बेटी ने सास को रास्ते से हटाने की पहले ही रच ली थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू ने पिता के साथ मिलकर रची थी सास की हत्या की साजिश
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या के आरोप में बहू का पिता राज सिंह गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की पूछताछ
भिवानी। घरेलू कलह की वजह से बहू ने अपनी सास को रास्ते से हटाने के लिए पिता व भाई के साथ मिलकर पहले ही साजिश रच ली थी, जिसको योजनाबद्ध तरीके से अंजाम भी दे दिया। बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी राजसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया। पुलिस पूछताछ में राज सिंह ने हत्या से जुड़े राज खोल दिए हैं।
न्यू भारत नगर कॉलोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग संतरा देवी की सोमवार सुबह उसी के घर में चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस हत्या में उसकी बहू, बहू का पिता व भाई के साथ-साथ उसकी दो पोती और एक पोता भी शामिल बताया गया था, जिस पर औद्योगिक पुलिस थाने की टीम ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी राज सिंह को काबू कर लिया है, अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रह हैं।
विज्ञापन

संतरा के बेटे जितेंद्र का अपनी पत्नी के साथ घर खर्च को लेकर पिछले डेढ़ साल से न्यायालय में विवाद चल रहा था। तीन माह पहले ही किरण अपने तीन बच्चों के साथ उसी घर में रहने के लिए आ गई थी। जिस घर में पहले सास और उसका पति रहता था। विवाद लगातार गहराता चला गया था। हत्यारोपी राज सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी किरण का पति जितेंद्र उसकी बेटी व तीन बच्चों के खर्च का पैसा नहीं देता था और उनके साथ झगड़ा करता था, जिसमें उसकी मां की भी अहम भूमिका थी। संतरा की वजह से उसकी बेटी का घर बिगड़ गया था, जिसे बचाने की भी लाख कोशिश की गई, मगर बात नहीं बनी। इसी को लेकर संतरा की हत्या की साजिश रची गई और उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद करने का प्रयास करने में जुटी है।
विज्ञापन

वर्जन:::
बुजुर्ग महिला की हत्या में आरोपी राज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद करेगी। प्रारंभिक पूछताछ में हत्यारोपी ने घरेलू कलह और बेटी व उसके बच्चों को पति द्वारा घर खर्च नहीं दिए जाने पर अंजाम दिया गया है।
- रणबीर सिंह, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें