फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 10 थानों में साइबर हेल्प डेस्क की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
भवानी। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिले के 10 थानों में साइबर हेल्प डेस्क की शुरू किए गए हैं। साइबर अपराध करने वाले अपराधी स्मार्टफोन, मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम व अन्य तरीकों से लोगों के साथ धोखाधड़ी करके लोगों की जेब पर डाका मार रहे हैं। जिससे पीड़ित व्यक्ति को समस्या का सामना न करना पड़े और अपराधी तक पुलिस जल्द से जल्द पहुंच सके। इसके लिए विभिन्न थानों में साइबर हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। साइबर डेस्क पर प्रत्येक थाने में साइबर अपराध से निपुण एक पुलिस अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।
विज्ञापन

बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले के 10 थानों में साइबर डेस्क की शुरुआत की गई है। लोगों से अपील है कि किसी के भी साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो इसकी सूचना तुरंत अपने संबंधित पुलिस थाने में साइबर हेल्प डेस्क पर दें। किसी को अपना ओटीपी न बताएं और एटीएम कार्ड न दें।
विज्ञापन

- पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें