फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से रिश्तेदारी में जाने के लिए मांगी गाड़ी किसी दूसरे को बेची, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दोस्त से रिश्तेदारी में जाने के लिए मांगी गाड़ी किसी दूसरे को बेच डाली। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 निवासी नरदेव तोमर ने बताया कि उसने 16 जून को एक गाड़ी खरीदी थी। उसकी गाड़ी को उसका दोस्त किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए उसके पास से लेकर गया था। उसने गाड़ी एक दो दिन में लौटाने की बात कही थी, लेकिन गाड़ी नहीं लौटाई। फोन पर एक दो बार बात भी हुई, पहले तो वह आनाकानी करता रहा और फिर बाद में उसकी गाड़ी को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच देने की बात कही। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें