सुरेंद्र रात साढ़े 12 बजे तक था ऑनलाइन
लोगों ने बताया कि राजेंद्र का परिवार गांव में बेहद मिलनसार परिवारों में से एक है और उसकी कभी किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है। उसके एक साथी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में चेक किया तो सुरेंद्र रात को साढ़े 12 बजे तक ऑनलाइन था। इसी से अंदाजा लगाया जाता है कि घटना आधी रात के बाद की ही है।
नहीं मिले किसी गाड़ी के निशान
पुलिस के लिए सुरेंद्र की हत्या की गुत्थी सुलझाना एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि जिस मकान में सुरेंद्र का शव मिला है, उस मकान के पास किसी गाड़ी या टू व्हीलर के निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा जिस तरीके से मृतक का गुप्तांग काटकर उसके शरीर पर रखा हुआ था, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई हो पर घटना की वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। युवक अविवाहित था। उसके एक बड़ा भाई व तीन बहनें हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रात को साढ़े 12 बजे के बाद की हो सकती है। - यशवंत सिंह, जांच अधिकारी।
हरियावास गांव में एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। मैं खुद इस केस काे लीड कर रहा हूं। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें मामले जांच में जुटी हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - अरविंद दहिया, डीएएसपी, लोहारू।