फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं जा रही हूं, अपने लेवल का रिश्ता ढूंढ लेना

Fri, 30 Jul 2021 11:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के भिवानी जिले में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, देवर, मौसी सास और मामा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
मृतका नीकू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के सेक्टर-13 निवासी महिला का शव लेकर उसका पिता शुक्रवार देर शाम लघु सचिवालय पहुंच गया और पुलिस सुरक्षा मांगी। शव के साथ वहां पहुंचने के बाद अफरातफरी मच गई। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और एंबुलेंस को बाहर ही रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने सेक्टर-13 पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


पुलिस टीम लघु सचिवालय पहुंची और महिला के दाह संस्कार के लिए उसके पिता को मना लिया। सुरक्षा का आश्वासन मिलने पर वह पुलिस के साथ चला गया। शहर के सेक्टर-13 निवासी एक महिला ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी।

महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पति की नौकरी नहीं लगने की परेशानी को भी लिखा है। साथ ही यह भी लिखा कि मैं जा रही हूं, अब अपने लेवल का रिश्ता ढूंढ लेना। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास, देवर, मौसी सास व मामा ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं दाह संस्कार के दौरान मृतका के पिता ने बेटी की ससुराल वालों पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए। इसी बात को लेकर मृतका का पिता विजय शव को लेकर लघु सचिवालय पहुंच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस शव को लेकर उनके परिजनों के साथ गई। 

विज्ञापन

शादी के बाद ही करने लगे थे तंग

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी 24 वर्षीय नीकू की शादी 14 नवंबर 2019 को सेक्टर-13 निवासी कमल के साथ की थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले उसकी बेटी को तंग करने लगे। उसने आरोप लगाया कि 24 मार्च 2021 को भी उसके बेटे व पत्नी ने बेटी की ससुराल जाकर ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया था, मगर उन्हें ही बेइज्जत कर वापस भेज दिया। 

बेटी के घर पहुंचे तो फर्श पर पड़ी मिली
विजय कुमार ने बताया कि उसकी बेटी नीकू ने 29 जुलाई को करीब 12 बजे बेटे रमेश के पास फोन किया था, तब वह काफी घबराई हुई थी और नीकू ने भाई रमेश को बताया कि वह जल्दी उसकी ससुराल में आ जाए। इसके 10 मिनट बाद ही वे नीकू की ससुराल पहुंच गए थे। उनकी बेटी घर में फर्श पर पड़ी थी। 

नीकू ने बताया कि उसने जहर निगल लिया है। इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया। पीजीआई पहुंचते ही नीकू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका नीकू के पिता विजय कुमार की शिकायत पर आरोपी पति कमल, उसकी सास, देवर, मौसी सास व कमल के मामा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के सुसाइड नोट भी कब्जे में लिया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस सुरक्षा में मृतका का अंतिम संस्कार कराया गया है। पुलिस मृतका के पिता की शिकायत पर पहले ही दहेज हत्या का केस दर्ज कर चुकी है।- सुरेश कुमार, इंचार्ज, सेक्टर 13 पुलिस चौकी भिवानी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें