फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साड़ी शोरूम के चोरों ने तोड़े ताले

Fri, 25 Nov 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बिचला बाजार स्थित कपड़ा मार्केट में अलसुबह चोरों ने दो साड़ियों के शोरूम के ताले चटकाए। चौकीदार की मुस्तैदी की वजह से चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। चौकीदारों द्वारा चोरों का पीछे करते समय एक चोर गिर कर चोटिल हो गया, इसी दौरान उसे लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह तीन-चार बजे के आसपास एक युवक ने दो साड़ी दुकानों में चोरी करने का प्रयास किया। पहली दुकान के शटर के दोनों साइड के ताले तोड़ने के बाद सेंटर लॉक को तोड़ने में असफल रहे युवक ने साथ वाली साड़ी की दुकान के ताले तोड़े और दुकान में रखे गल्ले से नकदी पर हाथ साफ किया। उसी दौरान वहां पहरा दे रहे आकाश व नरेश ने आहट सुनने सुनकर मौके पर पहुंच देखा कि दो साड़ी दुकानों के शटर खुले हैं और एक के अंदर से आवाज आ रही है।
चौकीदार ने पूछा तो बताया कि दुकानदार हूं। सामान सेट कर रहा हूं। चौकीदारों को शक होने पर उन्होंने दुकान का शटर खोला। शटर खेलते ही चोर दुकान से भाग निकला। लेकिन चौकीदारों ने मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन

विनोद गेट पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई रामकुमार ने बताया कि शोरूम के संचालक की शिकायत पर चोरी के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
--
चोटिल चोर अस्पताल में भर्ती
चोरी करने वाले युवक की भागते वक्त गिरने से मुंह पर चोट लग गई। दोनों चौकीदारोंने बहादुरी दिखाते हुए युवक को काबू में कर लिया। बाद में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
--
चोर से मिले नए नोट
चोरी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी की जेब से नकदी में अन्य रुपयो के साथ 10-10 के नए नोट मिले हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी से चोरियों की अन्य वारदातों के बारें में भी खुलासे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें