फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों से नकदी और सामान ले उड़े चोर

Mon, 01 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार की रात कस्बे के बाजार और अनाज मंडी में चार दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों से हजारों रुपये का सामान और नगदी ले उड़े। चोरों ने सहकारी बैंक के ताले भी तोड़ने का प्रयास किया।शनिवार की रात को चोरों ने कस्बे में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने झुंपा रोड पर श्री श्याम टी कंपनी, सिगमा इलेक्ट्रानिक्स, नई अनाज मंडी में राजेश कुमार प्रदीप कुमार के अलावा एक अन्य दुकान के ताले तोड़ लिए। चोरों ने इन दुकानों में रखे सामान तथा नगदी ले उड़े। श्री श्याम टी कंपनी का गल्ला दुकान से बाहर मिला। दुकानदार हरिकिशन ने बताया कि गल्ले में रखी नगदी तथा अन्य सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


चोरों ने पुरानी अनाज मंडी में कोपरेटिव बैंक का एक ताला तोड़ लिया। जबकि, दूसरा ताला नहीं तोड़ सके। दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जानकारी जुटाई। पुलिस ने चौकीदार से भी घटना के बारे में पूछताछ की। दुकानदारों ने बताया कि चोर पिछले तीन दिनों से चोरी की वारदात कर रहे हैं। इससे पहले की रात को भी एक खाद बीज की दुकान से चोरी कर नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें