शिकायत के आधार पर औद्योगिक थाना में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी नंदलाल शर्मा ने बताया कि वो खेती करता है।
हरियाणा के भिवानी में रोहतक गेट क्षेत्र के आस-पास मंगलवार को एक किसान के 1.50 लाख रुपये पर शातिर चोर हाथ साफ कर गया। इस संबंध में पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी नंदलाल शर्मा ने बताया कि वो खेती करता है।
विज्ञापन
मंगलवार को वह निजी काम से भिवानी आया था। दोपहर करीब एक बजे रोहतक गेट से वह प्रणामी मंदिर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठा था। ई-रिक्शा में बैठते वक्त उसके पास 1.50 लाख रुपये की नकदी थी। जब वह प्रणामी मंदिर के सामने उतरा तो उसे 1.50 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई मिली।
उसने अपने स्तर पर ई-रिक्शा चालक व अन्य तरीकों से चोर के बारे में पता करने का प्रयास किया, लेकिन उसे इस संबंध में कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा। इससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।