फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर रुकवाकर महिला के गले से चेन झपटी

Tue, 16 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
तोशाम-हांसी मार्ग पर सोमवार को दिनदहाड़े कार चालक ने थ्री व्हीलर रुकवाकर उसमें सवार एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। गांव सरल निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि 15 अगस्त को करीबन साढ़े बारह बजे थ्री व्हीलर में बैठकर अपने मायके तालू जाने के लिए बवानीखेड़ा की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि थ्री व्हीलर बाईपास पर पहुंची तो पीछे से एक सफेद कार आकर थ्री व्हीलर के आगे रोक दी गई। थ्री व्हीलर रोकने के बाद युवक ने गले से सोने की चेन छीन ली। जिसमें एक लोकेट था। जिसका वजन लगभग दस से पंद्रह ग्राम था। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें