हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में हुए डाडम हादसे में 42 दिन बाद एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक जनवरी को हुए डाडम पहाड़ खिसकने के हादसे में पांच मजदूरों की जान गई थी। जबकि इस मामले की सिवानी डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी जांच कर रही है। एसआईटी ने आरोपी डाडम निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है।
डाडम पहाड़ हादसे में पुलिस ने विभिन्न धाराओं 304 पार्ट-2, 308, 427, 72 सी माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की एसआईटी मामले की जांच कर रही है। घटना के 42 दिन बाद पुलिस ने डाडम निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। सुनील को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जिस पिट में हादसा हुआ था, उसके आरोपी डाडम निवासी सुनील ने गोवर्धन माइंस से एग्रीमेंट किया हुआ है। उस पिट को सुनील द्वारा चलाया जा रहा था। मामले में गिरफ्तार सुनील को अदालत में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए हैं। - मनोज कुमार, डीएसपी सिवानी एवं इंचार्ज एसआईटी।