फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से वार कर एक की हत्या

Thu, 11 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव डांडमा में दो युवकों ने आंगन में सो रहे पिता को उसका बेटा समझकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। हमले का कारण कुछ दिनों पूर्व कुआं पूजन कार्यक्रम में हुई कहासुनी बताई जा रही है। मृतक के मंझले बेटे के बयान पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव डांडमा निवासी दलीप मंगलवार रात घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान दो युवक दीवार फांदकर उसके मकान में घुस आए। युवकों ने आते ही अंधेरे में उस पर कुल्हाड़ी से अंधाधुंध वार कर दिए। इससे मौके पर ही दलीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे सुरेंद्र ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। सुरेंद्र का कहना है कि उक्त दोनों युवकों को उसने कुल्हाड़ी लिए रात को घर से बाहर जाते देखा था। पुलिस को दिए बयान में सुरेंद्र ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व उनके पड़ोस में कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसी दौरान उसके छोटे भाई सुशील की गांव के ही दो युवकों से नाचने पर कहासुनी हो गई थी।

बाद में बात गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई थी। सुरेंद्र ने बताया कि उक्त दोनों युवक इस घटना के बाद से ही उसके भाई से रंजिश रख रहे थे। इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात वो दोनों उनके घर में घुस गए और उसके पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। इसी दौरान जब पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर आया तो हमलावर वहां से फरार हो गए। मौके से भागने से पहले उसने दोनों हमलावरों को पहचान लिया। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बेटा पेपर देने गया तो पिता सो गया आंगन में
मृतक दलीप के बेटे सुरेंद्र ने बताया कि आंगन में चारपाई डालकर उसका भाई सुशील ही सोता था। पिछले तीन-चार दिन से सुशील पेपर देने मेरठ गया हुआ है। इसके बाद से सुशील की जगह उसके पिता सोते थे। मृतक के मंझले बेटे ने बताया कि उक्त दोनों युवकों को सुशील के आंगन में सोने की बात तो पता थी मगर वह मेरठ गया हुआ है इसकी उन्हें भनक नहीं थी। पुलिस का भी अंदेशा है कि हमलावर कुछ दिन पूर्व हुई कहासुनी के चलते सुशील पर हमला बोलने आए थे मगर भूलवश उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें