फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा मौत मामला: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट नहीं मिली, कोर्ट ने दी 7 सितंबर की तारीख; पिता संजय असंतुष्ट

Thu, 27 Aug 2026 04:22 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

परिजनों का कहना है कि 27 अगस्त को होने वाली सुनवाई में रिपोर्ट के दस्तावेज मिलने थे, लेकिन अब तारीख बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है। परिवार ने कहा है कि 7 सितंबर की सुनवाई के बाद ही आगे की कानूनी रणनीति तय करेंगे। 
विज्ञापन
मनीषा मौत मामले में सीबीआई की जांच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में वीरवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में सीबीआई  द्वारा दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी वीरवार को भी परिजनों को नहीं मिल पाई। पिता संजय कुमार खुद कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन कोर्ट ने एक बार फिर अगली तारीख 7 सितंबर दे दी। गौरतलब है कि 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास मनीषा का शव खेत में मिला था। मामले की जांच 3 सितंबर से सीबीआई  कर रही थी।

विज्ञापन


सीबीआई ने 12 अगस्त को कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर मौत को आत्महत्या बताया था। लेकिन मनीषा के पिता संजय ने सीबीआई जांच पर लीपापोती का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी सुसाइड नहीं कर सकती, उसकी हत्या हुई है। परिजनों का कहना है कि 27 अगस्त को होने वाली सुनवाई में रिपोर्ट के दस्तावेज मिलने थे, लेकिन अब तारीख बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है। परिवार ने कहा है कि 7 सितंबर की सुनवाई के बाद ही आगे की कानूनी रणनीति तय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें