फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र से सेना में भर्ती हुआ युवक, केस दर्ज

Wed, 26 Apr 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र देकर भर्ती हुए भिवानी के गांव नंगला निवासी एक युवक पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सैन्य अधिकारियों ने इस संबंध में शिकायत सिटी थाना पुलिस को सौंपी थी। यह शिकायत सेना भर्ती कार्यालय द्वारा की गई वेरिफिकेशन में मामला पकड़ में आने पर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेवाड़ी में अक्तूबर माह के दौरान सेना भर्ती हुई थी। यह भर्ती विभिन्न जिलों के युवाओं के लिए थी। इसमें भिवानी के गांव नंगला निवासी एक युवक ने अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था। इस दौरान फिजिकल व टेस्ट पास करने के बाद युवक का सेना में चयन हो गया था। इसके बाद सैन्य अफसरों के पास युवक की वेरिफिकेशन आई थी। इसके आधार पर जब जांच की गई तो युवक के दस्तावेज फर्जी मिले। इसी आधार पर दादरी सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें