फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में चार घायल- एक पीजीआई रेफर

Sun, 11 Oct 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मिकी बस्ती में दो दिन पूर्व लड़की से छेड़छाड़ रोकने पर हुई कहासुनी के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर शुक्रवार देर शाम हमला बोल दिया। घटना में एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में से एक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में दाखिल कुलदीप व विकास ने बताया कि 8 अगस्त को उनके यहां रस्म पगड़ी का कार्यक्रम था। इसी दौरान बस्ती का ही एक युवक परिवार की एक लड़की से बदतमीजी करने लगा। युवक की इस हरकत का विरोध करने पर उक्त युवक से उनकी कहासुनी भी हो गई।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला रफा-दफा करवा दिया। शुक्रवार देर शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। घटना में कुलदीप, विकास, विनोद व प्रवीन को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने प्रवीन को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिटी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें